ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news angry husband hanged his life by hanging from the noose after his wife complained

Chandauli News: थाने पर पत्नी द्वारा शिकायत किए जाने से नाराज पति ने फंदे से लटककर दे दी जान.

"सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुनडेहरा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी पति की शिकायत लेकर सैयदराजा थाने पहुंच गई। यह बात पति को बहुत बुरी गुजरी। इस बीच पुलिस ने पति को थाने बुलाया। थाने से लौटने के बाद पति ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी"

chandauli

6:40 PM, Aug 21, 2025

Share:

Chandauli News: थाने पर पत्नी द्वारा शिकायत किए जाने से नाराज पति ने फंदे से लटककर दे दी जान.
logo

थाना सैयदराजा, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। पत्नि की शिकायत से क्षुब्ध होकर सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुन्डेहरा गाँव निवासी युवक ने गुरुवार की दोपहर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। बतातें चले कि पति-पत्नी के अक्सर आए दिन होने वाले विवाद से त्रस्त होकर उसकी पत्नी माया देवी ने ऐसा कदम उठाया कि उसने सैयदराजा थाना में शिकायत की। जिससे आज सुबह पति थाने पहुँचा, जहाँ से वापस आने के पश्चात पत्नि से विवाद कर लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी पुनः थाने पर गुहार लगाने गई, उसी दौरान उसका पति घर के आगे शेड में धोती के सहारे फंदा डालकर झूल गया। जिससे उसका प्राण पखेरू उड़ गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे नगर पंचायत स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा लाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों एवं तीन लड़कियों का पिता 45 वर्षीय सनी चौहान राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका अपनी पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था। इससे क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी माया देवी गुरुवार की सुबह थाने पर पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने गई। जहां सुबह ही थाने पर सनी को बुलाया गया था। जहां से वापस आया तो उस समय सनी की मां भी घरेलू कार्य से कहीं बाहर चली गई थी। इसी बीच सनी चौहान ने मकान के आगे लगे शेड के बांस के सहारे फंदा बनाकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गई।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.