ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news angry with his wife s infidelity the history was killed by a shovel the police disclosed in 24 hours

Chandauli News: पत्नी के बेवफाई से नाराज हिस्ट्रीसीटर ने फावड़े से मारकर की थी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा.

"सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने कुचमन स्टेशन से आरोपी पति भगवान दास यादव को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पत्नी के बेवफाई के कारण आरोपी पति भगवान दास यादव नाराज रहता था। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप को निराधार बताया। आलाकत्ल फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया"

chandauli

7:33 PM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News: पत्नी के बेवफाई से नाराज हिस्ट्रीसीटर ने फावड़े से मारकर की थी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा.
logo

सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस टीम के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे फावड़े से प्रहार कर अपने तीस वर्षीय पत्नी क्रीमकला देवी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुधवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन हाल्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Img

मृतक क्रीमकला की फ़ाइल फोटो

बथावर गांव के स्व. जामवंत यादव के पुत्र भगवान दास की शादी वर्ष 2011 में बलुआ के हिनौता गांव में स्व. धर्मराज की बेटी क्रीमकला से हुई थी। भगवान दास के एक 11 वर्षीय पुत्र विराट और 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि हैं। भगवान दास गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गाड़ी चलाने के सिलसिले में वह कई दिनों तक बाहर रहता था। बीते कई दिनों से पत्नी पर किसी से बात करने के संदेह को लेकर उसके और पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार को इसी संदेह के चलते उसने फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद 112 पर पुलिस को सूचित करके वह फरार हो गया। घटना को लेकर एसपी आदित्य लाग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल अतुल प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन

Img

सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस टीम के साथ

मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को कुचमन रेलवे स्टेशन के हाल्ट से भागने के फिराक में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के कारण उसने हत्या की। आरोपी युवक पूर्व में भी एक छात्र पर 11 साल पहले अपने पांच साथियों के साथ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर चुका है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अतुल प्रजापति, दरोगा दिनेश राम, लक्ष्मीकांत मिश्रा, गोपाल तिवारी, रोहित गौंड, प्रश्विन दूबे, अमित यादव और संदीप शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.