मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anil rajbhar got angry at akhilesh s language said such a statement does not suit the former chief minister

Chandauli News: अखिलेश की भाषा पर भड़के अनिल राजभर, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता ऐसा बयान.

"ब्राह्मण वोटों के सवाल पर यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अब प्रदेश की जनता सपा के बहकावे में आने वाली नहीं है और विकास तथा सुशासन के आधार पर अपना निर्णय ले रही है।"

chandauli

10:50 PM, Jul 12, 2026

Share:

Chandauli News: अखिलेश की भाषा पर भड़के अनिल राजभर, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता ऐसा बयान.
logo

मीडिया के सवालों का जवाब देते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मेरठ की घटना को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह की "सस्ती भाषा" का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी मामले में जांच पूरी होने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Img

अनिल राजभर रविवार को चकिया तहसील के जलेबिया मोड़ स्थित चंद्रप्रभा रेंज में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हो रहा है। इस बार लगाए जाने वाले सभी पौधों की जियो-टैगिंग और नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि पौधों के संरक्षण को भी सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

Img

राजनीतिक सवालों के जवाब में मंत्री ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों के अधिकारों पर सबसे ज्यादा डाका समाजवादी पार्टी ने डाला है। वहीं ब्राह्मण वोटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता सपा के बहकावे में आने वाली नहीं है और विकास तथा सुशासन के आधार पर अपना निर्णय ले रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.