Chandauli News: अनिल राजभर का बड़ा हमला, वोटों की हेराफेरी कर सत्ता में काबिज रहने वाली कांग्रेस की खुल रही है पोल.
" कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कांग्रेस और उनके युवा नेता जनता और देश को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कोई बम छोड़ें, उन्हें छोड़ने से कौन मना कर रहा है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सहित उनकी सहयोगी दल चार बार सत्ता में रहने के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पाए। अकेले योगी जी की सरकार ने प्रदेश में कानून-राज स्थापित किया है"
chandauli
12:18 PM, Sep 20, 2025
Share:


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कैबिनेट अनिल राजभर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को अपने गृह आवास पर ग्रामीणों की समस्याएँ सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों से वोटों की हेराफेरी करके सत्ता में काबिज रही है। अब चुनाव आयोग उनकी पोल खोल रहा है, जिससे विपक्षी बौखलाहट में हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सड़क और मंदिर निर्माण में लापरवाही और गुमराह करने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। चेताया कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कांग्रेस और उनके युवा नेता जनता और देश को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। चुनाव आयोग आज डबल नामों वाले जिनका कई जगह नाम है, उनका एक जगह किया जा रहा है। मृतक नाम और सिफ्टेंट नामों को हटाकर एक सही सूची तैयार की जा रही है, तो उनके द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता कोई बम छोड़ें, उन्हें छोड़ने से कौन मना कर रहा है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सहित उनकी सहयोगी दल चार बार सत्ता में रहने के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पाए। अकेले योगी जी की सरकार ने प्रदेश में कानून-राज स्थापित किया है। योगी जी के उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हो रही है। इसके पूर्व फरियाद सुनते हुए अधिकारियों को चेताया कि हाईवे सड़क निर्माण में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाए। गुमराह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। नियमानुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। अंत में बिजली विभाग के अधिकारियों की मिल रही शिकायतों को दूर कराने का निर्देश दिया।