मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anil rajbhar s statement safe return of all indians will be ensured

Chandauli News: अनिल राजभर का बयान, सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी होंगी सुनिश्चित.

"अनिल राजभर ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री स्तर से भी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।"

chandauli

11:14 PM, Mar 6, 2026

Share:

Chandauli News: अनिल राजभर का बयान, सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी होंगी सुनिश्चित.
logo

मंत्री अनिल राजभर जनता दरबार में लोगों से चर्चा करते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। होली पर्व के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्तर से भी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर उनके आवास पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों को उन्होंने होली की बधाई दी। वहीं कस्बा और आसपास के इलाकों में भी लोगों ने उत्साह के साथ होली मनाई और युवाओं ने जमकर रंग-गुलाल के साथ मस्ती की. कार्यक्रम के दौरान रामनगीना सिंह, अतुल सिंह, मिश्री राजभर, राजीव यादव, रतेन्द्र राजभर, विजय पांडेय और अरविंद राजभर सहित कई लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.