ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anil rajbhar said on the air show the mind fills with excitement after seeing the flight of rafale over mother ganga

Chandauli News : एयर शो पर बोले अनिल राजभर, मां गंगा के ऊपर राफेल की उड़ान देखकर मन उत्साह से भर जाता है।

“उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को पूरे पूर्वांचल और आधे बिहार के लिए गौरव का विषय बताया। सकलडीहा स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।”

chandauli

11:48 PM, Oct 22, 2026

Share:

Chandauli News : एयर शो पर बोले अनिल राजभर, मां गंगा के ऊपर राफेल की उड़ान देखकर मन उत्साह से भर जाता है।
logo

अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को पूरे पूर्वांचल और आधे बिहार के लिए गौरव की बात बताया। बुधवार को सकलडीहा स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि काशी और पूर्वांचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ दिया है। एयर शो के आयोजन से इतिहास में ऐसा अध्याय जुड़ने जा रहा है, जिसे काशीवासी आने वाले समय में भी याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और हजारों की संख्या में लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी आयोजन को लेकर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है।

Img

मां गंगा के ऊपर राफेल विमान की उड़ान और करतब को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि महादेव के सानिध्य में गंगा के ऊपर राफेल को उड़ान भरते देखने का नजारा कैसा होगा, इसकी कल्पना से ही मन उत्साह से भर जाता है। उन्होंने कहा कि काशीवासी इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और पूरा काशी इसका गवाह बनेगा। मंत्री ने एयर शो के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी किया।

विज्ञापन

Img

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने रामपुर जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल राजभर ने कहा, “बिल्कुल जाएं।” इसके बाद उन्होंने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक ड्रामेबाजी करने में महारत हासिल है। मंत्री ने कहा कि सत्ता के मद में जनता को कमजोर समझने, गरीबों की जमीन पर कब्जा करने और कानून का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को सिस्टम से ऊपर समझते हैं, उन्हें सरकार ने सबक सिखाया है और जनता भी उन्हें जवाब देगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.