ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news summersable pump not installed even after six months of boring children forced to go to fields for defecation

Sonbhadra News: बोरिंग के छह माह बाद भी नहीं लगा समरसेबल पंप, शौच के लिए खेतों में जाने को मजबूर बच्चे.

बभनी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में बोरिंग होने के छह माह बाद भी समरसेबल पंप नहीं लगाया गया है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से पेयजल और शौचालय की सुविधा प्रभावित है, वहीं बच्चों को शौच के लिए खेतों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी राज बहादुर सिंह ने एक-दो दिन में समरसेबल पंप लगवाकर पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

sonbhadra

12:15 PM, Oct 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: बोरिंग के छह माह बाद भी नहीं लगा समरसेबल पंप, शौच के लिए खेतों में जाने को मजबूर बच्चे.
logo

बभनी के प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में पेयजल व्यवस्था का अभाव, समरसेबल पंप नहीं लगने से शौचालय की सुविधा भी प्रभावित।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवाटोला ‘क’ स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में बोरिंग होने के छह माह बाद भी समरसेबल पंप नहीं लगाया गया है। इससे विद्यालय में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय परिसर में अप्रैल माह में बोरिंग कराई गई थी, लेकिन अब तक उसमें समरसेबल पंप नहीं लगाया गया। विद्यालय में एक हैंडपंप भी है, लेकिन उसका पानी भी ठीक नहीं है। वहीं, शौचालय में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण उसकी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि बच्चों को शौच के लिए बाहर खेतों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग पर विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्यालय में बोरिंग कराने के बाद भी समरसेबल पंप नहीं लगाया जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इस समस्या को लेकर जितेंद्र, देव सिंह, मनराज, जान कांशीराम, जगसाय, जबरन सिंह, रामू, मेरशाय, सिकंदर, रामधनी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों ने विद्यालय की बोरिंग में जल्द समरसेबल पंप लगवाकर पेयजल आपूर्ति और शौचालय में पानी की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। इस बाबत जब ग्राम पंचायत अधिकारी राज बहादुर सिंह से बात करने पर बताया कि एक दो दिन में विद्यालय के बोरिंग में समरसेबल पम्प गया कर पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.