ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anjani singh attacked the central government regarding ugc said attempt to divide the public

Chandauli News: UGC को लेकर अंजनी सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- जनता को बांटने की कोशिश.

“धानापुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने UGC के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का हर वर्ग इसके पक्ष में मांग नहीं कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।”

chandauli

9:25 PM, Sep 20, 2026

Share:

Chandauli News: UGC को लेकर अंजनी सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- जनता को बांटने की कोशिश.
logo

वरिष्ठ समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने UGC के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश का पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक या सवर्ण समाज किसी ने भी UGC की मांग नहीं की थी। उनके मुताबिक पहले से चल रही व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार को सभी वर्गों की राय पर विचार करना चाहिए।

अंजनी सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक को जाति और धर्म से ऊपर उठकर समान अधिकार के साथ रहने की आजादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को जाति, धर्म और राजनीतिक दलों के नाम पर बांटकर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। उनका कहना था कि स्वर्ण समाज सहित सभी वर्गों को किसी भी गलत व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।

विज्ञापन

धान की फसल में पानी भरने और किसानों की परेशानी के सवाल पर अंजनी सिंह ने कहा कि प्रकृति और मानसून किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े भुगतान पर गंभीरता से ध्यान दे। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत समेत विभिन्न स्तरों पर काम करने वाले ठेकेदारों का लंबे समय से भुगतान लंबित है, जिससे वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।

ग्राम प्रधानों की ओर से ब्लॉक में तालाबंदी की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि गांव से लेकर जिला पंचायत स्तर तक काम करने वाले लोग परेशान हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि जब भी पीड़ित लोगों की आवाज उठेगी, वह उनके साथ खड़े रहेंगे और जाति, धर्म तथा पार्टी से ऊपर उठकर क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.