ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news another accused arrested in the case of recovery of 650 kg beef from innova search continues for driver guddu

Chandauli News : इनोवा से 650 किलो गौमांस बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चालक गुड्डू की तलाश जारी

“चंदौली में इनोवा गाड़ी से 6 कुंतल 500 ग्राम गौमांस बरामदगी के मामले में अलीनगर पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुगलसराय के कसाब मोहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से पकड़ा। मामले में वाहन चालक गुड्डू की तलाश जारी है।”

chandauli

11:43 PM, Oct 22, 2026

Share:

Chandauli News : इनोवा से 650 किलो गौमांस बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चालक गुड्डू की तलाश जारी
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने इनोवा गाड़ी से 6 कुंतल 500 ग्राम गौमांस बरामदगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मो. राशिद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुगलसराय के कसाब मोहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से पकड़ा। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को अलीनगर पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी की चेकिंग के दौरान 6 कुंतल 500 ग्राम गौमांस और दो चापड़ बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने फैयाज कुरैशी को गिरफ्तार किया था, जबकि वाहन चालक गुड्डू और मो. राशिद कुरैशी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस तभी से फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मो. राशिद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में वाहन चालक गुड्डू की तलाश जारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.