ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news area of work of police officers changed santosh kumar singh became balua in charge arun pratap got command of shahabganj

Chandauli News: पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, संतोष कुमार सिंह बने बलुआ प्रभारी, अरुण प्रताप को शहाबगंज की कमान.

“चंदौली में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। संतोष कुमार सिंह को बलुआ, अरुण प्रताप सिंह को शहाबगंज और संतोष कुमार को नौगढ़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है।”

chandauli

6:44 PM, Aug 11, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, संतोष कुमार सिंह बने बलुआ प्रभारी, अरुण प्रताप को शहाबगंज की कमान.
logo

थाना बलुआ, थाना शहाबगंज

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समायोजन के तहत कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आदेश के तहत निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बलुआ बनाया गया है। वहीं बलुआ के थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को शहाबगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। शहाबगंज के थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह को एटीएस प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।

नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को यूपीपीसीएल में स्थानांतरणाधीन होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। चकरघट्टा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को नौगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्मार्ट कंट्रोल रूम के प्रभारी महेश कुमार सिंह को चकरघट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक घनश्याम शुक्ल को चुनाव सेल के साथ जनपद नियंत्रण कक्ष और स्मार्ट कंट्रोल रूम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव को मझगांवा पुलिस चौकी, थाना चकरघट्टा का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम को इलिया कस्बा चौकी और उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राय को धानापुर की भदाहूं चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

बलुआ की कमान संभालने वाले निरीक्षक संतोष कुमार सिंह इससे पहले सदर कोतवाली, सैयदराजा और मुगलसराय समेत कई महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें अपराध नियंत्रण और जटिल मामलों में कार्रवाई के अनुभव के लिए जाना जाता है। एक बार फिर उन्हें महत्वपूर्ण थाना बलुआ की जिम्मेदारी दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.