ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news arrested in robbery case carrying a reward of rs 50 thousand nine cases are registered against the accused

Chandauli News: लूट के मुकदमे में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज है नौ मुकदमे.

“सैयदराजा पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर और चंदौली में नौ मुकदमे दर्ज हैं।”

chandauli

9:30 PM, Sep 18, 2026

Share:

Chandauli News: लूट के मुकदमे में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज है नौ मुकदमे.
logo

सैयदराजा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसे शुक्रवार को चंदौली कचहरी के पास से मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर 2024 को डेहरी से सीतापुर के लिए 25 टन कोयला लेकर निकला ट्रक सैयदराजा क्षेत्र में लूटे जाने की सूचना मिली थी। मामले में ट्रक चालक और खलासी पर भी संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में सलमान वांछित था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र अब्दुल मजीद प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरखामऊ गांव का निवासी है। सीओ सदर नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में प्रयागराज, जौनपुर और चंदौली में कुल नौ मुकदमे दर्ज मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.