मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news arrested with a reward of rs 25 000 in cattle smuggling case was absconding for a year

Chandauli News: गोतस्करी मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार.

"गोतस्करी के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सितंबर 2025 में पुलिस पर फायरिंग और गोवंश तस्करी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ चंदौली समेत कई जनपदों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।"

chandauli

9:40 PM, Jul 30, 2026

Share:

Chandauli News: गोतस्करी मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार.
logo

इलिया पुलिस टीम की गिरफ्त में 25 हजार रुपये का इनामी गोतस्करी का आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। इलिया थाना पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने गोतस्करी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रामबाबू यादव उर्फ आनंद यादव निवासी नैपुराकला, थाना लंका (वाराणसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे माल्दह पुलिया स्थित काली माता मंदिर के पास से दबोचा। उसके कब्जे से 110 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2025 को इलिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गोवंशों से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हो गया था, जबकि रामबाबू यादव मौके से फरार हो गया था। पिकअप से आठ गोवंश बरामद हुए थे, जिनमें तीन मृत और पांच जीवित मिले थे। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए थे, जिसके बाद आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गोवंशों को खरीदकर पिकअप से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचता था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ चंदौली के बबुरी, सैयदराजा और इलिया थानों के अलावा प्रयागराज में भी गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.