ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news arrested with a reward of rs 25 thousand suspicious transactions worth crores from cow smuggling network revealed

Chandauli News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गो-तस्करी नेटवर्क से करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा.

"पुलिस ने उसके बयान और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:12 AM, Jun 30, 2026

Share:

Chandauli News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गो-तस्करी नेटवर्क से करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में इनामी तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 29 जून को संयुक्त टीम ने बिहार के रोहतास जनपद के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित खुरमाबाद गांव में मोबाइल और हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले 27 वर्षीय अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वह सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 308/2025 में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान 31 सदस्यों वाले एक संगठित गो-तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों के बीच करीब 187 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन हुआ है। विवेचना के दौरान अखिलेश कुमार का नाम प्रकाश में आया। जांच में उसके बैंक खाते से लगभग 4.77 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि इन लेनदेन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या व्यावसायिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं मिला। पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी के नाम पर कोई सीएससी सेंटर संचालित नहीं पाया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बैंक खातों के विश्लेषण में मोहम्मद अफजल, शेख सुल्तान, सोनू कुरैशी, पवन कुमार और अफजल समेत अन्य लोगों के साथ करीब 2.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इन लेनदेन का संबंध गो-तस्करी नेटवर्क को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से जुड़ा मिला है। इस पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच आगे भी जारी रहेगी।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बैंक खाते के माध्यम से विभिन्न लोगों को रुपये स्थानांतरित किए थे। पुलिस ने उसके बयान और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.