Chandauli News: मड़ई नुमा मकान में आगजनी, हजारों का सामान जलकर राख.
"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
8:31 PM, Jan 5, 2026
Share:


आग लगने से धू धू कर जलता मकान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में रविवार की रात अराजक तत्वों ने एक मड़ईनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना में खेती-किसानी से जुड़ा हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आगजनी की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मनकपड़ा गांव निवासी विद्या प्रकाश शर्मा का मड़ईनुमा मकान सैदूपुर लेहरा मार्ग पर स्थित है, जिसमें खेती-बाड़ी का सामान व अनाज रखा हुआ था। पीड़ित गृहस्वामी का आरोप है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते देर रात मड़ई में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर मड़ई के अंदर रखा करीब 10 बोरा धान, पंपिंग सेट, जनरेटर, पाइप समेत अन्य कृषि उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मड़ई में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित विद्या प्रकाश शर्मा ने मामले की लिखित तहरीर इलिया थाने में दी है। इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



