Chandauli News: एआरटीओ ने अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट वाले 80 ट्रकों का किया चालान, 14 ट्रक जब्त.
"एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि शासन ने बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं और यह अभियान जारी रहेगा"
chandauli
7:55 PM, Nov 11, 2025
Share:


कार्रवाई करते एआरटीओ चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में एक विशेष अभियान में अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में 80 ट्रकों का चालान किया गया और 14 ट्रक जब्त कर कोतवाली में रखे गए। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ट्रक हाई‑सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट छिपाकर या खुरचकर, या बिना प्लेट के बिहार सीमा से रात्रि में अवैध परिवहन कर रहे थे। प्रत्येक ट्रक पर 12,000–14,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिससे करीब 2 लाख रुपये राजस्व मिला। परिवहन विभाग इन ट्रकों के परमिट और लाइसेंस निलंबित करने की भी कार्रवाई करेगा। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि शासन ने बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं और यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन



