Chandauli News: डीएम के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप तय समय में निष्पक्ष ढंग से करें एसआईआर का कार्य पूर्ण.
"डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा, इस कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरन्तर भ्रमणशील होकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है"
chandauli
11:22 PM, Nov 23, 2025
Share:


एसआईआर को लेकर सुपरवाइजर से जानकारी लेते डीएम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर की जा रही कार्यवाई का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा सदर तहसील के तेजोपुर और नगर पंचायत सैयदराजा का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य जुड़े लोगों से मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने एवं अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जा रहा है एवं प्रपत्रों को भी भरवाकर प्राप्त किया जा रहा है। इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों।
इस कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरन्तर भ्रमणशील होकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, तहसीलदार, सुपवाइजर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण मौजूद रहें।



