ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news as soon as police picket was removed incidents increased auto driver accused of blowing rs 20 000 and ring

Chandauli News: पुलिस पिकेट हटते ही बढ़ीं वारदातें, ऑटो चालक पर 20 हजार व अंगूठी उड़ाने का आरोप.

"क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से वीआईपी गेट पर तत्काल पुलिस पिकेट बहाल करने की मांग की है, ताकि बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अब देखना यह है कि पुलिस महकमा जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए पिकेट दोबारा स्थापित करता है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।"

chandauli

9:15 AM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस पिकेट हटते ही बढ़ीं वारदातें, ऑटो चालक पर 20 हजार व अंगूठी उड़ाने का आरोप.
logo

पीड़िता महिला यात्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली). 

चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत करने के तमाम दावों के बीच मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, छिनैती और उचक्कागिरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर डीडीयू नगर स्थित वीआईपी गेट के आसपास अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पिकेट हटने के बाद से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

ताजा मामला उस समय सामने आया जब चंदौली से वाराणसी जा रहे एक बुजुर्ग दंपति ऑटो में सवार हुए। आरोप है कि सफर के दौरान ऑटो चालक ने उनकी जेब से 20 हजार रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी पार कर दी। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब दंपति को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वीआईपी गेट पर लंबे समय से पुलिस पिकेट की मांग की जा रही थी। पहले यहां पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर अंकुश रहता था, लेकिन पिकेट हटते ही छिनैती, टप्पेबाजी और राहजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

विज्ञापन

बताया जाता है कि अवैध ऑटो स्टैंड संचालन और निजी युवकों द्वारा वसूली की शिकायतों पर आईजी स्तर से औचक निरीक्षण हुआ था। इसके बाद जनपद भर में अवैध पार्किंग वसूली बंद कराई गई। वसूली बंद होने के बाद कूड़ा बाजार चौकी की पिकेट भी हटा ली गई, जिसका सीधा असर सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से वीआईपी गेट पर तत्काल पुलिस पिकेट बहाल करने की मांग की है, ताकि बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अब देखना यह है कि पुलिस महकमा जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए पिकेट दोबारा स्थापित करता है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.