Chandauli News: सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम.
सराय घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ आनर, घाट पर सीआरपीएफ महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, कैबिनेट मंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद,
chandauli
5:40 PM, Aug 9, 2025
Share:


सराय घाट पर शहीद को मुखाग्नि देते उनके पिता, मौजूद कैबिनेट मंत्री सहित अन्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर के सीआरपीएफ जवान अरबिंद यादव का शव शनिवार को पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सीआरपीएफ जवान के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। सराय घाट पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किए। अंतिम विदाई में जवान को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पिता पंचम यादव ने अंतिम संस्कार किया।
शहीद को श्रद्धांजलि देते जिलाधिकारी
पहाड़पुर मोलनापुर के रहने वाले अरबिंद यादव सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। वे कहीं ड्यूटी पर जा रहे थे, जब गुरुवार को परिजनों को सूचना मिली कि बस उधमपुर जनपद के बसंतगढ़ के पास कंदवा इलाके में पहाड़ी रास्ते से 200 फीट नीचे बस खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
शहीद को श्रद्धांजलि देते पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
शनिवार को सीआरपीएफ जवान का शव तिरंगे में लिपटे सेना के वाहन से जब गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने "अरबिंद यादव जिंदाबाद", "अरबिंद यादव अमर रहे" के नारे लगाए। पिता पंचम यादव, माता शांति देवी, पत्नी अर्चना, पुत्र प्रतीक, पुत्री दीक्षा यादव, भाई अनिरुद्ध, बहन प्रियंका शव से लिपटकर रोने लगे। सराय घाट पर जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया।
शहीद के शव से लिपटकर रोते परिजन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सीआरपीएफ पुलिस महानिरीक्षक मनोज ध्याने, उपमहानिरीक्षक राजेश्वर बालापुरकम, कमांडेंट आर. एस. बाला पुलकर, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद बीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रसमकिशुन यादव, विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, मनोज सिंह काका, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



