ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news as soon as the news of boring mechanic s death was received mla sushil singh reached the district hospital inquired about the condition of the injured

Chandauli News: बोरिंग मिस्त्री की मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे विधायक सुशील सिंह, घायलों का जाना हाल.

“सैयदराजा क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की मौत और तीन लोगों के झुलसने की घटना के बाद विधायक सुशील सिंह सक्रिय हुए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घायलों के इलाज की जानकारी ली।”

chandauli

7:52 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: बोरिंग मिस्त्री की मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे विधायक सुशील सिंह, घायलों का जाना हाल.
logo

जिला अस्पताल में घायलों से मामले की जानकारी लेते और उनका हाल-चाल जानते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रविवार को हैंडपंप मरम्मत के दौरान हुए हादसे में बोरिंग मिस्त्री पिंटू बिंद की मौत की जानकारी मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Img

विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम जल्द कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी भी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हादसे में झुलसे दिल मोहम्मद अंसारी और रमेश मौर्य का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का इलाज पूरी गंभीरता के साथ करने को कहा। विधायक ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि उपचार के दौरान किसी तरह की दिक्कत आने पर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए।

विज्ञापन

Img

बता दें कि मोहम्मदपुर गांव में रविवार को हैंडपंप की मरम्मत के दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से टकरा गई थी। पाइप में करंट उतरने से बोरिंग मिस्त्री पिंटू बिंद की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए थे। विधायक के अस्पताल पहुंचने के दौरान पूर्व प्रधान राणा प्रताप मौर्य, ईश्वर शरण मौर्य, बीडीसी सोनू बिंद, सोहन मौर्य, रविंदर गौड़ और राजकुमार बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.