ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ashakhadhari miscreants shot the woman the condition was serious the condition is critical

Chandauli News: घर में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर.

"शुक्रवार की देर रात बारिश के दौरान सैयदराजा थाना क्षेत्र के किदवईनगर में स्थित एक मकान में अज्ञात बदमाश घुस गए। घर में मौजूद एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में सीओ सदर ने फोन पर बताया कि मामले की जांच कर ली गई है। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई प्रचलित है"

chandauli

11:30 AM, Aug 23, 2025

Share:

Chandauli News: घर में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर.
logo

महिला को बाएँ हाथ और सीने में लगी गोली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के किदवईनगर में शुक्रवार की देर रात असलहाधारी अज्ञात बदमाशों ने 34 वर्षीया बिलकिश बानो को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से सनसनी फैल गई। घायलावस्था में महिला को आसपास के लोगों ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहाँ हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अगली कार्रवाई में जुट गई।

बतातें चले कि ग्राम पतेरी, जिला भभुआ, बिहार निवासी सफिउल्ला अंसारी, जो काफी समय से मकान बनाकर किदवईनगर में परिवार के साथ रहता है और खुद मुंबई में रहकर नौकरी करता है। शुक्रवार की रात बारिश हो रही थी, उसी दौरान हथियार से लैस होकर चार-पांच की संख्या में बदमाश उसके घर पहुंचे। उसी दौरान बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। गोली उसके हाथ एवं सीने में लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वैसे तो आसपास के लोगों ने बताया कि मामला चोरी की बात समझ में आ रहा है, जिसका प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात में चार-पांच फायरिंग की आवाज सुनाई दी। तेज बारिश की वजह से कोई घर से बाहर निकलने का साहस नहीं कर सका। वैसे परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद न होने की वजह से पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.