मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ashok mishra who failed in crime control in shahabganj became syedaraja police station chief

Chandauli News:शहाबगंज में क्राइम कंट्रोल में नाकाम रहे अशोक मिश्रा बने सैयदराजा थानाध्यक्ष.

"पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल जनपद में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं के बीच इस व्यापक तबादले को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा।"

chandauli

9:51 PM, Feb 19, 2026

Share:

Chandauli News:शहाबगंज में क्राइम कंट्रोल में नाकाम रहे अशोक मिश्रा बने सैयदराजा थानाध्यक्ष.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक में आदित्य लांग्हे द्वारा एक माह से लगातार जिले में तबादला एक्सप्रेस चलाया जा रहा है। गुरुवार किस एक बार फिर सपा की तबादला एक्सप्रेस चली लेकिन यह तबादला एक्सप्रेस कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है। प्रदेश में चर्चित थानो में शुमार सैयदराजा थाना के नए थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा बनाए गए हैं। जो जिले के शहाबगंज थानाध्यक्ष रहने के दौरान क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह विफल रहे। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम रहे। इस निर्णय को लेकर पुलिस महकमे और आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

वही तबादला सूची के अनुसार नौगढ़, इलिया, बलुआ, कंदवा के थानाध्याक्षों को बदला गया है। जबकि कई चौकी प्रभारी को भी बदल गया है। वही कुछ को पुलिस लाइन या अन्य शाखाओं में भेजा गया है।वर्तमान इलिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को बलुआ थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान सैयदराजा थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडे को जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रमोद कुमार यादव को नौगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक जनसंपर्क अधिकारी चंदन राय को इलिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात राजीव मल्ल को कंदवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह को शहाबगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरोगा मारकंडेय सिंह को चौकी प्रभारी धरौली बनाया गया है। जयकरण सरोज को चौकी प्रभारी कमालपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन में मौजूद सूरज को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर मुग़लसराय बनाया गया है। अजय कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी डेढावाल बनाया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.