ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news waiting for one kilometer of road work not completed even after 20 years

Sonbhadra News: एक किलोमीटर सड़क का इंतजार, 20 साल बाद भी नहीं पूरा हुआ काम.

बभनी के सालेनाग गांव में करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क 20 साल से अधूरी पड़ी है। बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क का प्राथमिकता के आधार पर पक्कीकरण कराने की मांग की है।

sonbhadra

1:36 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: एक किलोमीटर सड़क का इंतजार, 20 साल बाद भी नहीं पूरा हुआ काम.
logo

सालेनाग गांव की बदहाल सड़क पर जगह-जगह भरा पानी और कीचड़, ग्रामीणों ने सड़क पक्कीकरण की मांग को लेकर जताई नाराजगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग गांव में सतनारायण के घर से पुल तक करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क आज भी कच्ची है। बरसात में यह रास्ता कीचड़-गड्डों में बदल जाता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। यह आदिवासी बहुल इलाका है। किसान, मजदूर, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क खराब होने से हादसे का डर है। हल्की बारिश में ही सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे लोग फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार सड़क मरम्मत की मांग की, पर समस्या जस की तस है। जगरनाथ, माखन लाल, सुमन देवी, सुखलाल, राजाराम और बाल केश्वर ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जगन्नाथ ने बताया, 20 साल पहले ठेकेदार एक किलोमीटर का काम अधूरा छोड़ गया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी से सड़क को प्राथमिकता से पक्का कराने के निर्देश देने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.