मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news assault and robbery case exposed accused were threatening the plaintiff to withdraw the case three arrested

Chandauli News: मारपीट व लूटकांड का खुलासा, मुकदमा वापस लेने के लिए वादी को धमका रहे थे आरोपी, तीन गिरफ्तार.

"पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों शिवपाल सिंह, नन्दकिशोर सिंह, सुधांशु सिंह उर्फ छोटू ने स्वीकार किया कि उनका उद्देश्य पूर्व के मुकदमे के वादी राहुल कुमार सोनी पर दबाव बनाकर मुकदमा वापस कराने का था। पुलिस ने निशानदेही पर झाड़ियों से एक अवैध पिस्टल,दो जिंदा कारतूस,राहुल सोनी से छीनी गई सोने की चेन बरामद की।"

chandauli

7:52 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: मारपीट व लूटकांड का खुलासा, मुकदमा वापस लेने के लिए वादी को धमका रहे थे आरोपी, तीन गिरफ्तार.
logo

बलुआ थाने में पकड़े गए आरोपियों के साथ सीओ सकलडीहा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने चहनिया मारपीट एवं लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में दर्ज मुकदमे के वादी को आतंकित कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

Img

बलुआ पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को राहुल कुमार सोनी उर्फ राहुल सेठ को बकाया रुपये देने के बहाने चहनिया स्थित एक मैरिज लॉन में बुलाया गया था, जहां नन्दकिशोर सिंह और उसके साथियों ने मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में थाना बलुआ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चहनिया चौराहे पर पिकअप चालक के साथ मारपीट और अवैध पिस्टल लहराने की सूचना पर पुलिस ने मोहरगंज चौकी के पास घेराबंदी कर दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों शिवपाल सिंह, नन्दकिशोर सिंह और सुधांशु सिंह उर्फ छोटू ने स्वीकार किया कि उनका उद्देश्य पूर्व के मुकदमे के वादी राहुल कुमार सोनी पर दबाव बनाकर मुकदमा वापस कराने का था। पुलिस ने नन्दकिशोर की निशानदेही पर झाड़ियों से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और राहुल कुमार सोनी से छीनी गई 13.945 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद की। इसके अलावा तीन स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन और 7,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.