ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news assurance to solve the problem of waterlogging in sakaldiha pg college

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कॉलेज में जलभराव की समस्या दूर कराने का आश्वासन.

“एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य से शिष्टाचार मुलाकात की। कॉलेज प्रशासन ने जलभराव और साइकिल स्टैंड सहित अन्य समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा।”

chandauli

9:13 PM, Sep 12, 2026

Share:

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कॉलेज में जलभराव की समस्या दूर कराने का आश्वासन.
logo

सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय एमएलसी आशुतोष सिन्हा को पत्रक देते हुए.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से महाविद्यालय में जलभराव और साइकिल स्टैंड बनवाने को लेकर पत्रक सौंपा गया।

आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों के क्रम में एमएलसी आशुतोष सिन्हा प्रभारी राजकुमार जायसवाल के साथ कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें महाविद्यालय के विकास कार्य, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। एमएलसी ने तत्काल जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से फोन पर बात कर महाविद्यालय में जलभराव की समस्या से अवगत कराया और समाधान कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

वहीं, एमएलसी ने अपनी निधि से महाविद्यालय में साइकिल स्टैंड बनवाने सहित अन्य विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, उप प्राचार्य प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, चीफ प्राक्टर महेंद्र सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. दयाशंकर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, संजय सोनकर, बाबूलाल यादव, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.