Chandauli News: 41 की उम्र में तीरथनाथ यादव ने हासिल की TGT हिंदी में सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान.
“मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे उम्र भी हार गई। नौगढ़ के बोदलपुर निवासी 41 वर्षीय तीरथनाथ यादव ने TGT हिंदी परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो मंजिल जरूर मिलती है।”
chandauli
2:25 PM, Jul 29, 2026
Share:

तीरथ नाथ यादव की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अमरजीत कुमार, नौगढ़ तहसील, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बोदलपुर गांव निवासी तीरथनाथ यादव ने TGT (हिंदी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 41 वर्ष की आयु में उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बल पर परीक्षा में 121 प्रश्नों के सही उत्तर देकर हिंदी शिक्षक पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
तीरथनाथ यादव, मंगल यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), नौगढ़ से प्राप्त की। इसके बाद आदित्य इंटर कॉलेज, चकिया से इंटरमीडिएट तथा सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय, चकिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सिलसिला नहीं छोड़ा। जैसे ही चयन की सूचना बोदलपुर गांव पहुंची, उनके पिता मंगल यादव, परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि तीरथनाथ की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो उम्र या परिस्थितियों को अपनी राह की बाधा मान लेते हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।