Chandauli News: स्कूटी सवार युवक पर हमला, वाहन लेकर फरार हुए बदमाश.
"पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।"
chandauli
5:34 PM, May 7, 2026
Share:


AI तस्वीर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के डांडी गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार रामपुर सिंघनी निवासी शोएब अपने मित्र रिजवान के साथ वाराणसी के लल्लापुरा पितरकुंडा क्षेत्र में रहकर काम करता है। बुधवार रात दोनों मार्केटिंग के सिलसिले में पीडीडीयू नगर गए थे। देर रात वापस लौटते समय डांडी गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली और शोएब के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।#ChandauliNews #CrimeNews #Mughalsarai #UPPolice #BreakingNews
