मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news attack on scooty riding businessman attacker absconded after looting money and keys

Chandauli News: स्कूटी सवार व्यापारी पर हमला, पैसे-चाबी लूटकर हमलावर फरार.

"पीड़ित के पुत्र रोहित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।"

chandauli

8:57 PM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूटी सवार व्यापारी पर हमला, पैसे-चाबी लूटकर हमलावर फरार.
logo

घायल व्यापारी से मिलने पहुंचा भागीदारी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां हरिशंकरपुर निवासी एक अधेड़ पर दिनदहाड़े हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। सतपोखरी प्लॉट स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर घर लौट रहे 50 वर्षीय महेंद्र नाथ प्रसाद प्रजापति जैसे ही हरिशंकरपुर (चांदपुर) मस्जिद के पास पहुंचे, घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में वह स्कूटी समेत गिर पड़े, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटकर दुकान की चाबी और बिक्री के पैसे लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

Img

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महेंद्र को पहले दुलहीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बाद में उन्हें भिखारीपुर स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख भोलानाथ प्रजापति, जिलाध्यक्ष शशिकांत समेत अन्य पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन

Img

चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। वहीं, पीड़ित के पुत्र रोहित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.