मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news attack with ax and stick in road dispute three real brothers arrested

Chandauli News: रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी और डंडे से हमला, तीन सगे भाई गिरफ्तार.

"सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

11:02 PM, Jul 12, 2026

Share:

Chandauli News: रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी और डंडे से हमला, तीन सगे भाई गिरफ्तार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम गांव की एक युवती शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में बैरिकेडिंग कर उसे रोक दिया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। शोर सुनकर युवती के माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि महिला और उसकी बेटी भी घायल हो गईं।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तीन नामजद आरोपियों महेन्द्र, नितेश और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.