Chandauli News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; तलवार और छूरा बरामद.
"पूछताछ में दोनों ने बताया कि सरवरे आलम और अब्दुल हकीम से उनकी पुरानी रंजिश थी और 26 जून को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
9:10 PM, Jun 28, 2026
Share:


शहाबगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुरा (तकिया) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तलवार और एक छूरा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 26 जून को पखनपुरा गांव निवासी सरवरे आलम और विपक्षी जफीर अहमद, अब्दुलवारी तथा जिशान अहमद के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियारों से हमला कर सरवरे आलम को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शहाबगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
शहाबगंज थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को गोपाई माइनर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से अब्दुलवारी और जिशान आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सरवरे आलम और अब्दुल हकीम से उनकी पुरानी रंजिश थी और 26 जून को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
