ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news attack with sharp weapon in land dispute villager s leg badly cut condition serious

Chandauli News: जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, ग्रामीण का पैर बुरी तरह कटा; हालत गंभीर.

“नौगढ़ के बोदलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला कर राम अवतार यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और दाहिना पैर बुरी तरह कट गया।”

chandauli

9:05 PM, Oct 1, 2026

Share:

Chandauli News: जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, ग्रामीण का पैर बुरी तरह कटा; हालत गंभीर.
logo

घायल राम अवतार यादव का मरहम पट्टी करते स्वास्थ्य कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केशरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि पाटीदार पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से राम अवतार यादव पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि धारदार हथियार के वार से उनका दाहिना पैर बुरी तरह कट गया।

Img

जानकारी के अनुसार, राम अवतार यादव सुबह अपने गाय के बछड़े को लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाटीदार पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उनसे बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार से राम अवतार पर हमला किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। राम अवतार की बेटी राजमती मौके पर पहुंचीं और पिता की हालत देखकर अपने भाई इंद्रजीत को जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Img

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. चंद्र कुमार और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार घायल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं और दाहिना पैर बुरी तरह कट गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। नौगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.