मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news attempt to capture forest land failed forest crime registered against three preparations for land mafia action

Chandauli News: वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, तीन पर वन अपराध दर्ज, भूमाफिया कार्रवाई की तैयारी.

"वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी अनिरुद्ध यादव, जो पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक हैं, के खिलाफ पहले भी वनकर्मियों के साथ मारपीट, राजकीय कार्य में बाधा सहित कई मामले दर्ज हैं। उनके विरुद्ध अब तक सात वन अपराध पंजीकृत हो चुके हैं।"

chandauli

8:43 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, तीन पर वन अपराध दर्ज, भूमाफिया कार्रवाई की तैयारी.
logo

प्रतिबंधित वन भूमि पर हो रहा है अवैध कब्जा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ तहसील के जयमोहनी रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया है। विभाग ने मुख्य आरोपी के खिलाफ भूमाफिया के तहत निरुद्धीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Img

प्रभागीय वनाधिकारी को मोबाइल संदेश के माध्यम से सूचना मिली थी कि जयमोहनी रेंज के भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-17 स्थित चमेरबांध में पंचायत भवन के पास नाले के निकट वन भूमि पर पौधों को काटकर मिट्टी डालते हुए रास्ता बनाया जा रहा है और खेती के लिए भूमि तैयार की जा रही है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वनरक्षक प्रेमनाथ सिंह एवं प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों को देखकर आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। मामले में अनिरुद्ध यादव, विमलेश और सुरेंद्र, निवासी चमेरबांध के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Img

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी अनिरुद्ध यादव, जो पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक हैं, के खिलाफ पहले भी वनकर्मियों के साथ मारपीट, राजकीय कार्य में बाधा सहित कई मामले दर्ज हैं। उनके विरुद्ध अब तक सात वन अपराध पंजीकृत हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ भूमाफिया के तहत निरुद्धीकरण की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रभागीय वनाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी चंदौली को भेजा जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.