मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news attempt to murder a young man allegation of firing by pointing a pistol at his head

Chandauli News: युवक की हत्या की कोशिश, सिर पर तमंचा सटाकर फायर करने का आरोप.

"घटना के बाद दंपति ने बलुआ थाने में तहरीर देकर कुछ परिजनों पर हमला कराने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।"

chandauli

12:37 PM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News: युवक की हत्या की कोशिश, सिर पर तमंचा सटाकर फायर करने का आरोप.
logo

बलुआ थाने में न्याय की आस लगाए बैठे दम्पत्ति

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ड्रेस 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 30 वर्षीय हरिकेश तिवारी के घर में घुसे 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचा सटाकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

हरिकेश तिवारी अपनी पत्नी प्राची तिवारी के साथ किराए के मकान में रहकर पूजा सामग्री का कारोबार करते हैं। पीड़ित के अनुसार देर रात कुछ लोग दरवाजा खटखटाकर बाहर बुलाने लगे। गेट खुलते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जान लेने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंची पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी हाथापाई हुई। किसी तरह दंपति ने बदमाशों को धक्का देकर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इससे पहले 9 जून को भी इसी तरह हमला करने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद दंपति ने बलुआ थाने में तहरीर देकर कुछ परिजनों पर हमला कराने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.