Chandauli News: वेतन न मिलने से परिचारक ने किया आत्महत्या का प्रयास, DIOS पर लगाए गंभीर आरोप.
“सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के परिचारक संतोष कुमार मिश्रा ने दो माह का वेतन न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक पर कोर्ट के आदेश के बावजूद वेतन भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाया।”
chandauli
10:46 AM, Aug 5, 2026
Share:


कॉलेज परिसर में आत्मदाह का प्रयास कर रहे परिचारक को रोकने शिक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत परिचारक संतोष कुमार मिश्रा ने वेतन भुगतान न होने से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर कोर्ट के आदेश के बावजूद दो माह का वेतन रोकने का आरोप लगाया।
संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आधार पर उनके सहित चार कर्मचारियों का वेतन मिलना था, लेकिन अन्य कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया, जबकि उनका वेतन रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से दो बार पत्र भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वह स्वयं DIOS कार्यालय पहुंचे तो मुलाकात भी नहीं हो सकी। उनका कहना है कि बार-बार सिर्फ देख रहे हैं कहकर मामला टाल दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जून माह का वेतन पहले से लंबित है, जबकि जुलाई माह का भुगतान भी नहीं हुआ। संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि परिवार का भरण-पोषण और बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि बेटी की पढ़ाई के लिए उन्हें लोगों से उधार लेकर पैसे भेजने पड़े। उन्होंने पूरे मामले के लिए DIOS को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो परिवार का गुजारा करना असंभव हो जाएगा।
