ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news auto and dcm collide near dandi intersection five injured including a woman

Chandauli News: दांडी चौराहे के पास ऑटो और डीसीएम की टक्कर, महिला समेत पांच घायल.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दांडी चौराहे के पास ऑटो और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया।”

chandauli

9:35 PM, Sep 11, 2026

Share:

Chandauli News: दांडी चौराहे के पास ऑटो और डीसीएम की टक्कर, महिला समेत पांच घायल.
logo

डीसीएम ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी चौराहे के पास शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ऑटो और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Img

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद और दिलदारनगर क्षेत्र के लोग वाराणसी में उपचार कराने के बाद मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। सभी बीएचयू गेट, लंका के सामने से ऑटो में सवार हुए थे। पड़ाव से दांडी की ओर पहुंचने पर सामने से आ रही डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में रूबी देवी पत्नी नंदू कुमार निवासी बनाई, रफीगंज, औरंगाबाद, अरविंद कुमार और मनोज कुमार गुप्ता पुत्र लोकनाथ गुप्ता निवासी दिलदारनगर समेत पांच लोग शामिल हैं। ऑटो चालक भी हादसे में घायल हुआ है।

विज्ञापन

Img

रूबी देवी ने बताया कि वह पति के उपचार के लिए दो दिन पहले वाराणसी आई थीं। शुक्रवार को उपचार के बाद पति की छुट्टी होने पर सभी लोग ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय जा रहे थे। इसी दौरान दांडी के पास हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.