Chandauli News: पिकअप में ऑटो को मारी टक्कर, 14 घायल, 2 की हालत गंभीर.
"बताया जा रहा है कि सभी यात्री नौगढ़ से मधुपुर जनपद सोनभद्र की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।"
chandauli
3:08 PM, Feb 21, 2026
Share:


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर इकट्ठा लोगों की भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़,(चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चोरमरवा पुलिया के समीप नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में लगभग 14 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पांच एंबुलेंस की मदद से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉ. सत्या सिंह और डॉ. सुनील सिंह की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार कई घायल अचेत अवस्था में लाए गए थे। हालत गंभीर देखते हुए कई घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया गया।
घायलों में गीता (8) पुत्री शन्नू निवासी नौगढ़, अनीता (10) पुत्री नरेश निवासी बटौवा, मोनिका (50), बलवंती (55/60) निवासी जयमोहनी, अमली (40/50) पत्नी मुन्ना, गिरजा (45/50) निवासी डुमरिया, गुड्डी (42/50) निवासी जयमोहनी भुर्तिया, रंजन (24/25) निवासी चिकनी, संगीता (40), सरिता, ऊषा (45) निवासी अमरा, प्यासी (18) पुत्री फूलचंद निवासी अमरा, मुनाकी (45) निवासी बटौवा, मीरा (40), गुलाबी (40) पत्नी रामलाल, सविता पत्नी श्रीपति सहित अन्य शामिल हैं। कुछ घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री नौगढ़ से मधुपुर जनपद सोनभद्र की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
