Chandauli News: ऑटो चालक की झपकी बनी जानलेवा, अज्ञात वाहन से टकराई ऑटो एक की मौत तीन रेफर.
"जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।"
chandauli
10:42 AM, Feb 6, 2026
Share:


जिला अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर, स्ट्रेचर पर पड़ा ऑटो चालक का शव.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खड़े एक अज्ञात वाहन में पीछे से टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार ऑटो नौबतपुर की ओर से वाराणसी के मिर्जामुराद जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस संबंध में जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
