Chandauli News:खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी ऑटो, मासूम बच्ची की मौत, सात घायल.
"परिवार के लोग वाराणसी से दाह संस्कार कर लौट रहे थे। कटेसर गांव के पास ऑटो चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री के आसपास अक्सर बड़ी गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। पुलिस की चेतावनी के बावजूद यह समस्या जारी है"
chandauli
10:55 AM, Sep 24, 2025
Share:


घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त ऑटो, मौजूद पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय के पड़ाव रामनगर हाईवे पर मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए। लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर में चंदौली के मंगरोर गांव निवासी विकास की 3 माह की बेटी ऋचा को मृत घोषित कर दिया गया।
घायलों में मोहित प्रसाद (40), उनकी पत्नी बेबी (36), बेटा आनंद (6), बेटी वैशाली (14), शशि (45), और संजय (41) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। परिवार के लोग वाराणसी से दाह संस्कार कर लौट रहे थे। कटेसर गांव के पास ऑटो चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री के आसपास अक्सर बड़ी गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। पुलिस की चेतावनी के बावजूद यह समस्या जारी है। इसी कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



