मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news auto full of passengers collided with a tree one youth died many injured

Chandauli News: पेड़ से टकराई सवारीयों से भरी ऑटो, एक युवक की मौत, कई घायल.

"शहाबगंज थाने के एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

4:34 PM, May 24, 2026

Share:

Chandauli News: पेड़ से टकराई सवारीयों से भरी ऑटो, एक युवक की मौत, कई घायल.
logo

सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई ऑटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के मचवल गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।

Img

जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा चंदौली अस्पताल से लौटकर सवारी ऑटो से अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मचवल गांव के पास अचानक सामने बाइक आने पर ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रोहन विश्वकर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेनुवर गांव निवासी 59 वर्षीय राजकुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जबकि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। शहाबगंज थाने के एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.