Chandauli News: ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 4 बाइक बरामद, 2 शातिर गिरफ्तार.
"पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर एकत्र करते थे और बाद में उन्हें बिहार में बेच देते थे। चोरी की इन वारदातों को वे अपनी शान-शौकत पूरी करने के लिए अंजाम देते थे।"
chandauli
7:10 PM, May 5, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी, बरामद बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दो बाइक बरामद हुईं, जबकि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शरफराज नट उर्फ विशाल और पवन गोंड के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर एकत्र करते थे और बाद में उन्हें बिहार में बेच देते थे। चोरी की इन वारदातों को वे अपनी शान-शौकत पूरी करने के लिए अंजाम देते थे।
विज्ञापन
बरामद वाहनों में अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई शाइन, सुपर स्प्लेंडर और TVS XL जैसी बाइक शामिल हैं, जिनके असली मालिकों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।#ChandauliNews #BikeTheft #AutoLifter #PoliceAction #CrimeNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar



