ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news auto parts shop damaged due to garbage fire goods worth thousands got burnt and spoiled

Chandauli News: कूड़े में लगाई आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान में नुकसान, हजारों का सामान जलकर खराब.

“चंदौली के चहनिया चौराहे पर कूड़े में लगाई गई आग की लपटें फैलकर जय भारत ऑटो पार्ट्स की दुकान तक पहुंच गईं। हादसे में हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। दुकानदार ने समय रहते आग से बड़ा नुकसान टलने की बात कही।”

chandauli

8:35 PM, Nov 17, 2026

Share:

Chandauli News: कूड़े में लगाई आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान में नुकसान, हजारों का सामान जलकर खराब.
logo

आग से हुए नुकसान को देखते दुकान मालिक और अन्य लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनिया चौराहे पर स्थित जय भारत ऑटो पार्ट्स की दुकान में कूड़े में लगाई गई आग के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। घटना मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान हुई। आग की लपटें धीरे-धीरे फैलकर दुकान तक पहुंच गईं।

Img

दुकान संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाहीपूर्वक कूड़े में आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग फैलकर दुकान तक पहुंच गई, जिससे अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना रात के समय हुई होती तो पूरी दुकान आग की चपेट में आकर राख हो सकती थी। प्रभु की कृपा रही कि समय रहते दुकान बच गई और बड़ा नुकसान होने से टल गया।

विज्ञापन

Img

इस घटना के बाद आसपास कूड़ा जलाने और लापरवाही से आग लगने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.