Chandauli News: डीएम शैलेष कुमार ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, 57.98 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान.
“चंदौली के बसारिकपुर गांव में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। दो खेतों में उपज के आकलन के आधार पर 57.98 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की।”
chandauli
8:56 PM, Nov 17, 2026
Share:


धान की क्रॉप कटिंग को देखते जिलाधिकारी शैलेश कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बसारिकपुर गांव में मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर फसल की उत्पादकता का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए अपनी धान की उपज बिचौलियों के बजाय सीधे सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने की अपील की।
क्रॉप कटिंग के दौरान किसान विजय लाल यादव के गाटा संख्या-34 स्थित खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटाई कराई गई, जिसमें 28.700 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। वहीं किसान बुद्धू प्रसाद यादव के गाटा संख्या-3 स्थित खेत में समान क्षेत्रफल की कटाई पर 21.520 किलोग्राम धान की उपज मिली। इन आंकड़ों के आधार पर क्षेत्र में 57.98 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
क्रॉप कटिंग के आंकड़े प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षति का मुआवजा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकांक्षा सिंह, तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव सहित राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय किसान मौजूद रहे।


