ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news aware of women empowerment through street plays

Chandauli News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के तहत किया जागरूक.

"सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी"

chandauli

9:41 PM, Oct 1, 2025

Share:

Chandauli News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के तहत किया जागरूक.
logo

मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक में शामिल सीओ स्नेहा तिवारी सहित अन्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें की पहल पर बुधवार को सकलडीहा सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं और महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र का कार्य, उद्देश्य, उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रेरित किया गया। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक थाना पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.