Chandauli News: प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला जागरूकता अभियान.
“पीडीडीयू नगर के अलीनगर में यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। वाहन चालकों को इनके इस्तेमाल से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे के बारे में जानकारी दी गई।”
chandauli
9:13 PM, Aug 7, 2026
Share:


अलीनगर स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते यातायात निरीक्षक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के अलीनगर स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी पर गुरुवार को यातायात पुलिस की ओर से प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एजेंसी परिसर में चेतावनी संबंधी बैनर लगाया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने वाहन चालकों को बताया कि प्रेशर हॉर्न और अनधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है। इनसे निकलने वाली तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को परेशानी होती है। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से कंपनी द्वारा निर्धारित हॉर्न और साइलेंसर का ही इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यह भी समझाया गया कि वाहनों में अनधिकृत बदलाव कराने से सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मोहम्मद इकरार अली, अमित कुमार, छोटू गोंड, सोनू कौशल, विवेक पटेल, रेहान, पीयूष पांडेय और मनीष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
