Chandauli News: सड़क सुरक्षा माह के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में जागरूकता रैली.
"कार्यक्रम संयोजक अनुराग सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं के साथ-साथ समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है"।
chandauli
5:45 PM, Jan 10, 2026
Share:


राजकीय महिला महाविद्यालय से रैली को रवाना करते प्राचार्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रोड सेफ्टी क्लब एवं रानी लक्ष्मीबाई रेंजर्स टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में शामिल छात्राओं ने “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” और “दुर्घटना के तीन कारण नशा, नींद और तेज रफ्तार” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।रैली लोहियानगर से होते हुए दुधारी नहर तक निकाली गई। इस दौरान रेंजर्स टीम के सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों एवं कस्बावासियों को राह-वीर योजना की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक अनुराग सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं के साथ-साथ समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिवशंकर कुमार, राजन पांडेय सहित महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन



