ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dlm of forest corporation committed suicide by hanging himself in the guest house creating panic in the area

Sonbhadra News: वन निगम के डीएलएम ने अतिथि गृह में फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप.

रेणुकूट के निजी अतिथि गृह में वन निगम के डीएलएम सत्यपाल प्रसाद (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे सत्यपाल का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

sonbhadra

1:43 PM, Sep 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: वन निगम के डीएलएम ने अतिथि गृह में फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप.
logo

रेणुकूट में वन निगम के डीएलएम सत्यपाल प्रसाद की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग, साथ में मृतक की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी अतिथि गृह में गुरुवार की रात वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाकर हिंडालको मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद मूल रूप से ग्राम भरहे चौरा, भटनी सलेमपुर, देवरिया के निवासी थे। उनकी मूल तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी, जबकि पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और स्थानीय एक निजी अतिथि गृह में ठहरे हुए थे। देर रात उनके चालक ने मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद चालक अतिथि गृह पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद पंखे के सहारे गमछे से लटके मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और वन निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी हिंडालको मोर्चरी पहुंचे। घटना से विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है। बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब तीन और पांच वर्ष बताई जा रही है। उनका परिवार मिर्जापुर में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.