मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ayush minister distributed increased honorarium to part time instructors

Chandauli News: आयुष मंत्री ने अंशकालिक अनुदेशकों को किया बढ़ा मानदेय वितरित.

"राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अनुदेशकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।"

chandauli

8:18 PM, May 17, 2026

Share:

Chandauli News: आयुष मंत्री ने अंशकालिक अनुदेशकों को किया बढ़ा मानदेय वितरित.
logo

अनुदेशक सत्यनारायण को बड़े मानदेय का चेक वितरित करके आयुष मंत्री, राज्यसभा सांसद, सैयदराजा विधायक और चकिया विधायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय के तहत जनपद के 512 अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” शामिल हुए। उनके साथ राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, सुशील सिंह, कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद अतिथियों ने जनपद के अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण, बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका है।

विज्ञापन

राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अनुदेशकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। वहीं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.