Chandauli News : ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
"सकलडीहा के उसरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, बीटेक की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था सिद्धार्थ"
chandauli
7:51 PM, Aug 18, 2026
Share:


बीटेक छात्र सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय बीटेक छात्र सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
बथावर गांव निवासी स्व. शिव प्रकाश राम के दो पुत्र प्रदुम और सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी तथा एक पुत्री रानी देवी हैं। सिद्धार्थ ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी। बताया गया कि वह मंगलवार सुबह बाइक से उसरी खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी करने के बाद वह मैदान में चला गया। दौड़ लगाने के बाद घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक सिद्धार्थ के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। बाद में पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कमला देवी, भाई प्रदुम और बहन रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
