ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news baba saheb s statue damaged by anarchist elements anger among villagers

Chandauli News: अराजक तत्वों ने कि बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश.

"धीना थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा"

chandauli

11:34 PM, Nov 23, 2025

Share:

Chandauli News: अराजक तत्वों ने कि बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश.
logo

संविधान निर्माता बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिलौटा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना शनिवार कि देर रात बीती अंबेडकर पार्क में हुई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और नाराजगी है।

Img

धीना थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

ग्रामीण रवि कुमार भारती ने बताया कि इस कृत्य से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि महापुरुष की मूर्ति तोड़ने वालों को जल्द खोजकर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का मानना है कि संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति समाज में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

Img

सिलौटा गांव के किरपा कुमार, राहुल कुमार, जगदीश कुमार, बुधीराम, रामसीस और कमलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.