मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news babita yadav became the district president of sp mahila sabha shyamlal pal issued nomination papers

Chandauli News: बबीता यादव बनीं सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष, श्यामलाल पाल ने जारी किया मनोनयन पत्र.

“चंदौली में समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नियामताबाद सेक्टर नंबर-5 की जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव को समाजवादी महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 23 अगस्त को मनोनयन पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की।”

chandauli

3:08 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News: बबीता यादव बनीं सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष, श्यामलाल पाल ने जारी किया मनोनयन पत्र.
logo

मनोनयन पत्र, बबीता यादव की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने जिले में महिला संगठन की जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव को सौंपी है। महेवा, मुगलसराय निवासी बबीता यादव को समाजवादी महिला सभा चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 23 अगस्त 2026 को मनोनयन पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की।

Img

बबीता यादव नियामताबाद सेक्टर नंबर-5 से समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य हैं। स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने के साथ वह सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी करती रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय बबिता यादव ने अपने खर्चे पर दर्जनों गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया है और खुद कन्यादान भी किया है। कई सामाजिक कार्यों के चलते उनकी क्षेत्र में सक्रियता रही है। नियुक्ति की खबर के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Img

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबीता यादव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी निषाद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ समाज के सभी वर्गों के हित में काम करने और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.