Chandauli News: शादी समारोह से रुपयों से भरा बैग चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद.
"पुलिस टीम ने मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया"
chandauli
7:42 PM, Nov 11, 2025
Share:


शादी समारोह से रुपयों से भरा लाल रंग का बैग चोरी करता सूट बूट पहने युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक लॉन में सोमवार की देर रात एक विवाह समारोह के दौरान शट बूट पहने एक अज्ञात चोर लाखों रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती स्थित लॉन में पटना से बारात आया था। वर पक्ष के पवन की शादी काजल नामक युवती से हो रही थी। समारोह के बीच जयमाला कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया, जब परिजनों को पता चला कि नेवता (शगुन) का लाखों रुपये से भरा बैग गायब है। आनन-फानन में पीड़ित पक्ष ने लॉन के भीतर और बाहर रुपये से भरा बैग तलाश किया, लेकिन बावजूद इसके बैग का पता नहीं चल सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
लान में लगे सीसीटीवी देखने से लगा कि विवाह स्थल पर पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का बहुत अभाव था। कई इलेक्ट्रिक लाइनें बिना मानक के लटकी हुई थीं। लॉन में भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने ऐसी अव्यवस्थित शादी स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



